दिल्ली और मुंबई ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई) में आईपीएल-2022 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दिल्ली और मुंबई ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 30-मैच खेले हैं जिसमें मुंबई ने 16 और दिल्ली ने 14 जीते हैं। दिल्ली 2 विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरी है।