दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों का 65% विकास कार्य पूरा हुआ: सर्वे

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी नागरिक सेवाएं देने के लिए स्वीकृत विकास कार्य का लगभग 65% काम पूरा कर लिया है। बकौल रिपोर्ट, 2021-22 में 535 अनधिकृत कॉलोनियों में ₹2,248 करोड़ की लागत से होने वाले 755 कार्यों में से 388 अनधिकृत कॉलोनियों के लिए 486 काम किए जा चुके हैं।