दिल्ली की कोर्ट ने नौसेना के अफसर को रेप केस में किया बरी, कहा- शिकायतकर्ता ने बदले बयान

दिल्ली की एक कोर्ट ने भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर को रेप केस में यह कहते हुए बरी किया कि आरोप लगाने वाली महिला ने तीन अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग बयान दिए। कोर्ट के अनुसार, संदेह का लाभ आरोपी को मिलना चाहिए। बकौल कोर्ट, लगता है कि हालिया शिकायत आरोपी पर विवाह का दबाव बनाने के लिए की गई है।