दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेले आने वाली लड़कियों पर पाबंदी लगाए जाने वाले फैसले को जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने वापस ले लिया है। दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना से बातचीत के बाद शाही इमाम का यह फैसला सामने आया है। शाही इमाम के मुताबिक, आगंतुक मस्जिद की पवित्रता को बनाए रखें और उसका सम्मान करें।