दिल्ली की जे.जे. कॉलोनी इलाके में बीती रात नकाबपोश हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जान गंवाने वाले एक शख्स के भाई ने कहा, "पड़ोसियों ने मुझे बताया कि दो लोग...आए और मेरे भाई व उसके साथ बैठे 2 अन्य बुज़ुर्गों पर...गोलियां चला दीं।"