दिल्ली की जेलों में 21 कैदी और 28 कर्मचारी कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए

दिल्ली की जेलों में 21 कैदी और 28 कर्मचारी कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जिसमें तिहाड़ जेल में 16 कैदी और 21 कर्मचारी जबकि मंडोली जेल में 5 कैदी और 2 कर्मचारी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहिणी जेल में भी 5 कर्मचारी कोविड-19 पॉज़िटिव मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 31,498 है।