दिल्ली की तीन जेलों में अब तक 66 कैदी व 48 कर्मचारी पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

जेल अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली की तीन जेलों में अब तक 66 कैदी और 48 जेल कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बकौल अधिकारी, तिहाड़ जेल में 42 कैदी और 34 जेल कर्मचारी, मंडोली जेल में 24 कैदी और 8 जेल कर्मचारी और रोहिणी जेल के 6 जेल कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।