दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दी है कि गिटहब ऐप 'बुली बाई' पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीर गलत संदर्भ में अपलोड की गई है। शिकायत के अनुसार, "यह साफतौर पर मुस्लिम महिलाओं पर निशाना है क्योंकि अपमानजनक शब्द बुली केवल उनके लिए इस्तेमाल होता है।" दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।