दिल्ली की मस्जिद में मुस्लिम प्रतिनिधियों से मिले मोहन भागवत, गौ-हत्या पर जताई चिंता

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्ली की एक मस्जिद में अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुखिया डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी समेत अन्य मुस्लिम प्रतिनिधियों संग बैठक की। बैठक में शामिल एक मुस्लिम प्रतिनिधि ने बताया कि भागवत ने गौ-हत्या पर चिंता जताई व असहमति वाले क्षेत्रों पर काम करने और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर चर्चा की।