दिल्ली की रणजी टीम में शमिल हुए अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान यश धुल

अंडर-19 विश्व कप 2022 विजेता भारत के कप्तान यश धुल को रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। प्रदीप सांगवान के नेतृत्व वाली टीम में पेसर नवदीप सैनी को भी स्थान दिया गया है। भारत के सीनियर पेसर इशांत शर्मा ने टूर्नामेंट के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है।