दिल्ली की लव कुश रामलीला के आयोजकों पर कोविड-19 नियमों का पालन न होने पर केस दर्ज
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया है कि कोविड-19 नियमों का पालन न होने पर दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला के आयोजकों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। कलसी ने बताया कि रामलीला आयोजकों ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि सभी कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा।