दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे ई-ऑटो, परमिट आवंटन के लिए निकाला गया पहला ड्रॉ
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने सोमवार को ई-ऑटो के लिए 4,261 परमिट आवंटित करने के लिए पहला ड्रॉ निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, ई-ऑटो स्कीम लाने का उद्देश्य प्रदूषण पर काबू पाना है। पिछले साल लॉन्च हुई ई-ऑटो स्कीम के तहत परमिट आवंटित होने के बाद ई-ऑटो खरीदने से लेकर सड़कों पर चलने में लगभग 2-3 महीने का समय लगेगा।