दिल्ली के 26 सरकारी अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मरीज़ों के लिए रिज़र्व किए गए 2-2 बेड
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि दिल्ली सरकार के 26 अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मरीज़ों के लिए 2-2 बेड रिज़र्व किए गए हैं। बकौल भारद्वाज, हीटस्ट्रोक के मरीज़ों के लिए एलएनजेपी अस्पताल में 5 बेड रिज़र्व रहेंगे। भीषण हीटवेव के बीच आईएमडी ने दिल्ली में 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।