दिल्ली के 30 'स्कूल ऑफ स्पेशलाइज़्ड एक्सीलेंस' का नाम बदलकर डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखा गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के 30 'स्कूल ऑफ स्पेशलाइज़्ड एक्सीलेंस' को अब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कूल के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा, ''अंबेडकर ने सबसे ज़्यादा महत्व शिक्षा को दिया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हमारे सर्वोच्च स्कूलों का नाम उनके नाम पर रखने से बेहतर क्या हो सकता है।''