आरटीआई के तहत अस्पतालों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली के 4 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में हर महीने 16 महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हो जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच एम्स दिल्ली, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और सुचेता कृपलानी अस्पताल में प्रसव के बाद 1,281 महिलाओं की मौत हुई।