दिल्ली के 4 और अस्पताल बनाए गए ऑमीक्रॉन डेडिकेटेड केंद्र, अब 5 अस्पतालों में होगा इलाज़

दिल्ली सरकार ने 4 बड़े प्राइवेट अस्पतालों सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा अस्पताल (तुगलकाबाद) को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के लिए डेडिकेटेड सेंटर बनाया है। इसके साथ दिल्ली में ओमीक्रॉन के इलाज़ के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले केवल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ही ओमीक्रॉन का डेडिकेटेड सेंटर था।