दिल्ली के अस्पताल में 1 माह का बच्चा कोविड-19 से हुआ रिकवर, 5 दिनों में हुआ डिस्चार्ज

दिल्ली के एक अस्पताल में 1 माह का बच्चा कोविड-19 से पूरी तरह रिकवर हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए मूलचंद अस्पताल ने बच्चे की देखभाल करने वाले एक हेल्थकेयर वर्कर का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। 5 दिन में डिस्चार्ज हुए बच्चे के कान में इन्फेक्शन था और भर्ती के समय उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी।