दिल्ली के अस्पताल में आग लगने के 34 मिनट बाद दमकल विभाग को दी गई थी सूचना: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में शनिवार रात 10:55 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिसकी जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को 34 मिनट की देरी से दी गई थी। बकौल पुलिस, अस्पताल की इमारत के अंदर और बाहर कुल 27 ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। हादसे में कुल 7 नवजातों की मौत हुई है।