दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भर्ती डेंगू के 221 मरीजों में से करीब 25% दूसरे शहरों से आए हुए हैं। जैन ने आगे कहा कि दिल्ली में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।