दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में लगी भीषण आग, 50 झुग्गियां जलकर हुईं राख

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मंगलवार को एक ट्रांज़िट कैंप में भीषण आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि दोपहर 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बकौल गर्ग, आग पर काबू पा लिया गया है व किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।