दिल्ली के उपहार सिनेमा में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के उपहार सिनेमा में रविवार सुबह आग लग गई। सुबह 4.46 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे में आग बुझा दी। गौरतलब है, 1997 में इसी सिनेमा हॉल में लगी आग में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।