दिल्ली के एक घर में फटा सिलिंडर, महिला व उसके 2 बच्चों की मौत

आनंद पर्वत (दिल्ली) में एक घर में सिलिंडर फटने से मंगलवार को एक 36-वर्षीय महिला व उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, किचन में जब सिलिंडर फटा तब महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। बकौल पुलिस, खाना बना रही महिला की सबसे बड़ी बेटी समय रहते भागने में सफल रही।