दिल्ली के एक घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों से भिड़ी महिला, कमर पर लगी गोली

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कर्दमपुरी में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों से एक महिला ने डटकर मुकाबला करते हुए उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इस दौरान बदमाशों ने महिला की कमर पर गोली मार दी। इसके बाद महिला ने घर से बाहर भागकर चिल्लाना शुरू किया जिसे देखकर बदमाश वहां से भाग गए।