दिल्ली में लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि अस्पताल में 20 स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए। उन्होंने कहा, 11 डॉक्टरों, 8 नर्सों और एक सफाई कर्मचारी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बकौल कुमार, "हमने मरीज़ों की...देखभाल के लिए...25% अतिरिक्त कर्मचारियों को...काम पर रखा है।"