दिल्ली के एलजी ने सरोगेसी के मामलों से निपटने के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन को दी मंज़ूरी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सरोगेसी (नियमन) अधिनियम-2021 से संबंधित मामलों से निपटने के लिए 11 ज़िलों में मेडिकल बोर्ड के गठन को मंज़ूरी दे दी है। अब इच्छुक दंपति को बिना अदालत की अनुमति के सरोगेसी प्रक्रिया करने की अनुमति मिल जाएगी। अधिनियम के मुताबिक, सरोगेट मां को विवाहित होने के साथ अपना एक बच्चा भी होना चाहिए।