केंद्र सरकार ने नई दिल्ली के राजपथ (पूर्व में 'किंग्सवे') और सेंट्रल विस्टा लॉन क्षेत्र का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने की घोषणा की है। राजपथ वह सड़क है जो राष्ट्रपति भवन से विजय चौक, इंडिया गेट और नैशनल वॉर मेमोरियल के रास्ते नैशनल स्टेडियम तक जाती है। इसके अलावा, 8 सितंबर को नवीनीकृत सेंट्रल विस्टा को दोबारा खोला जाएगा।