ओखला (दिल्ली) में एक बीएमडब्ल्यू कार से ₹2 करोड़ से अधिक कैश बरामद कर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों को रुपए से संबंधित सही जानकारी नहीं देने पर पकड़ा गया है और रुपयों की गिनती जारी है। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होनी है।