'पीटीआई-भाषा' के अनुसार, दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को 7 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की। सीबीआई ने बताया कि चार्जशीट में 2 कारोबारी, 1 न्यूज़ चैनल का प्रमुख, 1 हैदराबाद निवासी शराब कारोबारी, 1 दिल्ली निवासी शराब वितरक व 2 आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल हैं। बकौल सीबीआई, मामले की जांच जारी है।