दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एन ब्लॉक में शनिवार को एक लावारिस बैग मिला जिसके बाद पुलिस ने इलाके को खाली करवाया। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने कहा कि बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के 100+ स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसके बाद पुलिस और एनएसजी ने मॉक-ड्रिल की थी।