दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कथित तौर पर बम रखने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने पुलिस हिरासत में शनिवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि उसने हैंड वॉश पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।