आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16-रन की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम के जश्न मनाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली ने कवर्स पर एक हाथ से कैच लेने के संदर्भ में फाफ डुप्लेसी से कहा, "कप्तान...मुझे रिंग में रखना।" बकौल कोहली, "दिनेश कार्तिक की पारी और मेरा कैच ए.बी. डीविलियर्स को समर्पित है।"