आईपीएल 2021 के क्वॉलिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी की मैच जिताऊ पारी के बाद उनकी पत्नी साक्षी का बेटी ज़ीवा के साथ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ है। धोनी ने 6 गेंदों में 18* रन बनाए और चौका जड़कर मैच खत्म किया। इसके बाद साक्षी भावुक होकर ज़ीवा को गले लगाती नज़र आईं।