दिल्ली के चांद बाग में एक फैक्ट्री में लगी आग, 30 वर्षीय महिला की हुई मौत
चांद बाग (दिल्ली) में रविवार को एक लैपटॉप सेल की फैक्ट्री में आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के बाद बचाव दल को फैक्ट्री में कार्यरत 30-वर्षीय महिला का शव बेसमेंट में बने बाथरूम से मिला। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।