दिल्ली में चांदनी चौक मार्केट स्थित एक दुकान में गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनज़र आस-पास की कई इमारतों को खाली करा दिया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।