दिल्ली के चांदनी चौक में इमारत में आग लगने के बाद उसका हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में रविवार रात को भीषण आग लगने के बाद उसका एक हिस्सा गिर गया। बकौल अधिकारी, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग को पूरी तरह बुझाने में वक्त लगेगा। कूलिंग ऑपरेशन जारी है और मौके पर दमकल विभाग की 25 गाड़ियां और 100 दमकलकर्मी मौजूद हैं।