दिल्ली के चांदनी चौक में लगी आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर हुईं खाक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में गुरुवार को लगी आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 40 गाड़ियां व 200 से अधिक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों के चलते फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।