दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस मार्केट की दुकानों में लगी भीषण आग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस मार्केट की दुकानों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। तकरीबन 18 से 20 दमकल वाहन आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी तकरीबन रात 9:30 बजे मिली।