दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शनिवार को भड़की हिंसा के दौरान एक अज्ञात शख्स द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस शख्स की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, हनुमान जयंती के दिन हिंसा के दौरान तलवारें, पिस्टल और शॉटगन लहराने का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है।