पुलिस के अनुसार, दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई 40-वर्षीय महिला की इलाज के बीच रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अस्पताल में ही काम करती थी और पिछले सप्ताह ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में उसके साथ कथित घटना हुई थी। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।