दिल्ली के जोहरीपुर एक्सटेंशन इलाके में शुक्रवार को एक मकान की छत ढहने से 7 लोग घायल हो गए जिन्हें मलबे से रेस्क्यू किया गया। बकौल पुलिस, मलबे के नीचे अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया।