दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंचीं
दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 6:22 बजे सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।