दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए विधेयक राज्यसभा से हुआ पारित

दिल्ली के तीनों नगर निगमों को वापस से एक करने के लिए दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी ध्वनिमत से पारित हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में यह विधेयक पेश करते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।