दिल्ली के नांगल और मयूर विहार रेप केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी: गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली के नांगल में रेप के बाद बच्ची की हत्या के मामले और मयूर विहार रेप केस की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जल्द-से-जल्द सुनवाई हो सके।"