दिल्ली के नौरोजी नगर में 2 डीटीसी बसों में हुई टक्कर, 1 घायल

दिल्ली के नौरोजी नगर में मंगलवार सुबह 2 डीटीसी बसों में टक्कर हो गई जिसमें एक शख्स के घायल होने की खबर है। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बसें क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। एक बस के चालक ने कहा, "मैं स्टैंड पर सवारियां उतार रहा था, तभी पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी।"

Load More