दिल्ली के पंजाबी बाग में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग; दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, गुरुवार दोपहर पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में ट्रॉय लाउंज ऐंड बार में भीषण आग लग गई। बकौल गर्ग, दोपहर 1:35 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 12 गाड़ियां वहां भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।