दिल्ली के पश्चिम विहार में आई मंत्रा हॉस्पिटल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा हॉस्पिटल में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 'पीटीआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।