दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वाई.एस. डडवाल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डडवाल ने 90 के दशक में अंडमान-निकोबार के एसपी व चंडीगढ़ के आईजी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। डडवाल 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और एसएसबी महानिदेशक के पद से रिटायर हुए थे।