दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान 10%: सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि दिल्ली में पराली जलाना प्रदूषण का प्रमुख कारण नहीं क्योंकि इसका योगदान केवल 10% है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार का हलफनामा कहता है कि प्रदूषण के लिए किसान ज़िम्मेदार हैं। कोर्ट ने माना कि कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण के प्रमुख कारण पराली जलाने के अलावा परिवहन, उद्योग और यातायात हैं।