inshorts

दिल्ली के फ्लाईओवर पर तेज़ रफ्तार के कारण पलटी कार, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के राव तुलाराम (आरटीआर) फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के एक कार तेज़ रफ्तार के कारण पलट गई और ड्राइवर घायल हो गया। बकौल पुलिस, घटना की जानकारी मिलने पर तत्‍काल पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहीं, कुछ देर बाद पुलिस ने कार को भी वहां से हटा दिया था।