दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ₹75,800 करोड़ का बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 5 साल में 20 लाख और नौकरियां सृजित करना है। सिसोदिया ने इसे 'रोज़गार बजट' करार दिया। बकौल सिसोदिया, सरकार 'फूड ट्रक पॉलिसी' शुरू करेगी जिसके तहत फूड ट्रक रात 8 बजे से रात 2 बजे तक संचालित होंगे।